भावना महरा को भूगोल विषय में पीएचडी की उपाधि, सस्टेनेबल टूरिज्म पर किया शोध, गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सराहना।

ख़बर शेयर करें -

भावना महरा को भूगोल विषय में पीएचडी की उपाधि, सस्टेनेबल टूरिज्म पर किया शोध, गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सराहना।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर की भूगोल विभाग की शोधार्थी भावना महरा रौतेला को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने “सस्टेनेबल टूरिज्म ऐज ए लाइवलीहुड ऑप्शन: ए ज्योग्राफिकल स्टडी विद स्पेशल रेफरेंस टू डिस्ट्रिक्ट अल्मोड़ा” विषय पर शोध कार्य पूरा किया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी का बड़ा संदेश, जनता का बने भरोसा* *जनपद में एलपीजी व ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु, अफवाह फैलाने और कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सघन चेकिंग जारी*

शोध का निर्देशन महाविद्यालय के भूगोल विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. डी.एन. जोशी ने किया। शोध की मौखिकी परीक्षा कुमाऊं विश्वविद्यालय में भूगोल विभागाध्यक्ष एवं संयोजक प्रो. आर.सी. जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। परीक्षा के बाह्य परीक्षक हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल के भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. मोहन सिंह पंवार रहे। परीक्षकों ने भावना के शोध कार्य को उच्च गुणवत्ता युक्त बताते हुए उसकी सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

इस अवसर पर प्रो. मोहन सिंह पंवार, प्रो. आर.सी. जोशी, डॉ. डी.एन. जोशी सहित डॉ. मनीषा त्रिपाठी, डॉ. मोहन लाल, डॉ. प्रकाश चन्याल, डॉ. मासूम रजा, डॉ. विनिता जोशी एवं अन्य शोधार्थियों ने भावना को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट के बाहर खूनी वार, धारदार चाकू से युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार।

रामनगर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एम.सी. पांडे, चीफ प्रॉक्टर प्रो. एस.एस. मौर्य, भूगोल विभाग प्रभारी डॉ. सिराज अहमद, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव एवं डॉ. पी.सी. पालीवाल ने भी भावना को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भावना महरा ने इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और परिजनों को दिया।