मुख्यमंत्री धामी ने कालू सिद्ध मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हुए शामिल।

मुख्यमंत्री धामी ने कालू सिद्ध मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हुए शामिल।

मुख्यमंत्री धामी ने कालू सिद्ध मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हुए शामिल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी,  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित ऐतिहासिक कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर में छत्र अर्पित किया और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती का दिखा असर, नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्कान।

मुख्यमंत्री लगभग 20 मिनट तक पूजन में सम्मिलित रहे और नवनिर्मित मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण भी किया। परंपरागत वेशभूषा में कलश लेकर पहुँची महिलाओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मंदिर समिति अध्यक्ष महंत कालू गिरी और पीठाधीश महंत त्रिवेणी गिरी महाराज ने उन्हें रुद्राक्ष माला पहनाकर सम्मानित किया।

पूजन आचार्य डॉ. भूवन चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में 16 विद्वान आचार्यों द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी रही।

यह भी पढ़ें 👉  मौनी बाबा आश्रम को मिली 44 लाख की सौगात, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया धर्मशाला निर्माण का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत मंदिर को नवनिर्मित स्थल पर सुंदर और भव्य रूप में पुनः स्थापित किया गया है, जो क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र है। उन्होंने मंदिर समिति के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार आध्यात्मिक धरोहरों के संरक्षण के साथ विकास को प्राथमिकता दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के गौरव और संस्कृति का भव्य उत्सव, नैनीताल में पहाड़ी व्यंजनों ने जीता लोगों का दिल।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, राम सिंह कैड़ा, महापौर गजराज बिष्ट, मंडी अध्यक्ष अनिल कपूर, राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी रिद्धिमा अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एसएसपी प्रहलाद मीणा, नगर आयुक्त ऋचा सिंह सहित अनेक अधिकारीगण।