जिलाधिकारी वंदना ने भवाली बायपास व कैंची धाम परियोजनाओं का किया निरीक्षण, ठेकेदार पर पेनल्टी के निर्देश।

जिलाधिकारी वंदना ने भवाली बायपास व कैंची धाम परियोजनाओं का किया निरीक्षण, ठेकेदार पर पेनल्टी के निर्देश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

नैनीताल, 25 सितम्बर 2025 (सूवि)।
जिलाधिकारी वंदना ने गुरुवार को कैंची धाम परिक्षेत्र में मानसखंड परियोजना के अंतर्गत हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों और बायपास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए।

सबसे पहले जिलाधिकारी ने भवाली बायपास निर्माण कार्य का जायजा लिया। विभाग ने जानकारी दी कि यह कार्य अगस्त तक पूरा होना था, लेकिन मानसून के कारण विलंब हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग को ठेकेदार पर पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि हर हाल में 15 अक्टूबर तक पुल का निर्माण पूर्ण कर बायपास चालू किया जाए।

इसके बाद उन्होंने कैंची धाम बायपास के तहत हो रही सड़क कटिंग का निरीक्षण किया। विभाग ने बताया कि 10 किलोमीटर में से 6 किलोमीटर कटिंग का कार्य पूरा हो चुका है और शेष 4 किलोमीटर एक माह में पूरा कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुल निर्माण की स्वीकृति होने तक इस बायपास को रातीघाट लिंक रोड से जोड़ा जाए, ताकि आपात स्थिति में वाहनों को ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में हादसे से मचा हड़कंप, 50 मीटर नीचे खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत, चार घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा।

जिलाधिकारी वंदना ने रातीघाट में बने अस्थायी हेलीपैड का भी निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने नदी से हो रहे भू कटाव से बचाव हेतु सुरक्षा दीवार बनाने का सुझाव दिया। जिलाधिकारी ने पेयजल लाइन व संपर्क मार्ग को हुए नुकसान की मरम्मत के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  SIR के विरोध में रामनगर में कांग्रेस का हल्लाबोल, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की उठी मांग।

कैंची धाम पहुंचकर जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन पार्किंग, पैदल पुल, पाथवे, ध्यान केंद्र, सार्वजनिक शौचालय और मेडिकल हेल्प सेंटर का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बुलेट पर पहुंचे कप्तान, ग्राउंड जीरो पर संभाली कमान, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने बुलेट बाइक से चौराहों एवं डायवर्जन प्वाइंट्स का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश, श्रद्धालुओं की भारी आमद के बीच ट्रैफिक प्लान पर लिया बड़ा फैसला—कल 6 घंटे ONE-WAY रहेगा ट्रैफिक, वापसी करने वालों को मिलेगी प्राथमिकता।

इस मौके पर लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।