सीबीसी नैनीताल ने डीएसए फ्लैट्स में चलाया ‘स्वच्छता ही सेवा’ महाअभियान।

सीबीसी नैनीताल ने डीएसए फ्लैट्स में चलाया ‘स्वच्छता ही सेवा’ महाअभियान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

नैनीताल। प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ मुहिम को सफल बनाने के लिए केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), नैनीताल ने डीएसए फ्लैट्स मैदान में विशाल श्रमदान अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।

नगर पालिका चेयरमैन डॉ. सरस्वती खेतवाल मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने उपस्थित नागरिकों, संस्थाओं और पर्यटकों के साथ मिलकर स्वच्छ और सुंदर नैनीताल बनाने की शपथ दिलाई। शपथ के बाद मैदान में व्यापक सफाई अभियान हुआ, जिसमें विशेष रूप से प्लास्टिक और अन्य कचरा एकत्र किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खताड़ी में मीट और मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, छह कारोबारियों को नोटिस।

सीबीसी की नोडल अधिकारी श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने कहा कि नैनी झील व आसपास को स्वच्छ रखने के लिए सीबीसी लगातार ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ और ‘प्लास्टिक मुक्त’ अभियान चलाता रहा है। यह पहल उन्हीं प्रयासों की कड़ी है।

अभियान में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों, सरकारी दफ्तरों के कार्मिकों, नाव चालकों, हॉकर्स एसोसिएशन व खेल संगठनों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में तड़के कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से किया वार; खून से सनी मिली कार।

कार्यक्रम में भास्कर जोशी, आनंद बिष्ट, दीपा जोशी, शर्मिष्ठा बिष्ट, गोपेश बिष्ट, शोभा चारक, पुष्पा देवी, दीवान सिंह, भूपेंद्र जड़ौत, राजेश नारायण सोनकर और क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट ने सक्रिय योगदान दिया।