जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, की इको-फ्रेंडली पर्व मनाने की अपील।

ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, की इको-फ्रेंडली पर्व मनाने की अपील।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

नैनीताल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद वासियों को दीपों के पर्व दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  *सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से सावधान रहें* *शराब के नशे में चालान, पुलिस ने जिम्मेदार परिजनों/ दोस्तो को सकुशल सुपुर्द, मेडिकल परीक्षण* *CCTV फुटेज में दिखी सच्चाई, युवक दोस्तो संग भट्टी से शराब की बोतल लेते नजर आया, देर रात तक दोस्तों के साथ मौज मस्ती पार्टी*

डीएम रयाल ने जनपदवासियों से अपील की कि वे खुशियों के इस त्योहार को परिवार और बच्चों के साथ हर्षोल्लास से मनाएं तथा आतिशबाजी या पटाखों के दौरान बच्चों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने इको-फ्रेंडली दीपावली मनाने और “एक दिया देश की समृद्धि के नाम” जलाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा को सुगम बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए सख्त निर्देश

साथ ही जिलाधिकारी ने लोगों से वोकल फॉर लोकल के तहत स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने और सुरक्षित व स्वच्छ दीपावली मनाने का संदेश दिया।