राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नैनीताल प्रवास सम्पन्न, हल्द्वानी से दिल्ली के लिए रवाना।

ख़बर शेयर करें -

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नैनीताल प्रवास सम्पन्न, हल्द्वानी से दिल्ली के लिए रवाना।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, 04 नवम्बर (सू.वि.)।
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का नैनीताल प्रवास मंगलवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रपति ने जनपद के धार्मिक एवं शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्लाईवुड उद्योग में क्यूसीओ अनुपालन को बढ़ावा देने को BIS देहरादून की उद्योग बैठक।

प्रवास के पहले दिन उन्होंने सुप्रसिद्ध श्री माँ नयना देवी मंदिर एवं कैंची धाम में पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात राष्ट्रपति मुर्मू ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के 20वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया और विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं उपाधियाँ प्रदान कीं।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा न्यूनीकरण पर सख्त सरकार, एक हफ्ते में विभागीय एक्शन प्लान।

अपने प्रवास के उपरांत राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मंगलवार सायं हल्द्वानी से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं।

राष्ट्रपति के प्रस्थान अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊँ ऋद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. एवं एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।