रामनगर में विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन, चिलकिया न्याय पंचायत रही प्रथम।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर में विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन, चिलकिया न्याय पंचायत रही प्रथम।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रतियोगिता विगत कई दिनों तक चली, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न न्याय पंचायतों के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

समापन समारोह में चिलकिया न्याय पंचायत के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में ग्रीन फील्ड अकादमी के विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने विभिन्न खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का वीडियो वायरल, महफिल में नोट उड़ाते दिखे पूर्व विधायक

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामनगर विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट उपस्थित रहे। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मंजू, जिला प्रमुख श्री संजय नेगी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री गणेश रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री भूपेंद्र खाती, रामनगर चेयरमैन श्री हाजी अकरम, पूर्व शिक्षा अधिकारी श्री देवेंद्र भट्ट, भाजपा नेता श्री इंदर रावत, पूर्व महिला आयोग उपाध्यक्ष श्रीमती अमिता लोनी, खंड शिक्षा अधिकारी श्री हवलदार प्रसाद, खंड विकास अधिकारी श्री प्रकाश पांडे, खेल समन्वयक श्री मुकेश ध्यानी सहित अनेक विद्यालयों के पीटीआई मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी, आजीविका सशक्तिकरण पर फोकस

प्रतियोगिता की एक बड़ी उपलब्धि यह रही कि ग्रीन फील्ड अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अंडर-14 बालिका टीम का पौड़ी के लिए चयन हुआ, जिसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मंजूनाथ टी सी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, एंटी-सबोटाज चेकिंग तेज, सीसीटीवी ग्रिड और सुरक्षा ऑडिट के दिए सख्त निर्देश।

समापन अवसर पर आयोजकों व अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है और खेल संस्कृति को मजबूती मिलती है