चंपावत के राजकीय पॉलिटेक्निक में केमिकल हादसा, 7 छात्राएं व एक शिक्षिका बेहोश।

ख़बर शेयर करें -

चंपावत के राजकीय पॉलिटेक्निक में केमिकल हादसा, 7 छात्राएं व एक शिक्षिका बेहोश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

चंपावत।
लोहाघाट स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में शनिवार को प्रैक्टिकल के दौरान बड़ा हादसा हो गया। फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्राओं के प्रयोग के समय ऐसीटल क्लोराइड केमिकल की बोतल फटने से जहरीली गैस फैल गई, जिसकी चपेट में आकर सात छात्राएं और एक शिक्षिका बेहोश हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  *बकरीद और पर्यटन सीजन पर SSP मंजुनाथ TC का अलर्ट:* *देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं: बकरीद, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को सकुशल संपन्न करना हमारी प्राथमिकता* *किसी भी अच्छा या व्यक्ति द्वारा कानून से खिलवाड़ किया तो होगी कड़ी कार्यवाही, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात* *सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, गली, लिंक रोड, मैदान में नमाज़ और सार्वजनिक कुर्बानी पर रोक, सोशल मीडिया पर पैनी नजर*

घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों द्वारा सभी प्रभावितों को तत्काल लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन अलर्ट हो गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी के अनुसार मरीजों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, खांसी और चक्कर आने की शिकायत है। दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  “ऑपरेशन प्रहार” में पुलिस का बड़ा वार, 10 हजार का इनामी गैंगस्टर “गन्नू” आखिरकार गिरफ्तार।

बीमार पड़ने वालों में शिक्षिका शैलजा तथा छात्राएं गरिमा, निकिता, गुंजन, काजल, दिया, संजना और शिवानी शामिल हैं। चिकित्सक डॉ. राकेश जोशी, डॉ. ज्ञान प्रकाश और डॉ. रितु की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजुनाथ टीसी के सख्त एक्शन से कांपे अपराधी, ₹25 हजार का इनामी हत्यारोपी आखिरकार पुलिस गिरफ्त में।

घटना के बाद पॉलिटेक्निक प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। प्रयोगशाला में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर समीक्षा की जा रही है। हादसे से पूरे संस्थान में हड़कंप का माहौल है।