शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 65 लोगों पर कार्रवाई।

शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 65 लोगों पर कार्रवाई।

शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 65 लोगों पर कार्रवाई।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


Haridwar के SIDCUL क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Navneet Singh के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने शनिवार को व्यापक चेकिंग और छापेमारी की।

यह भी पढ़ें 👉  ठाकुरद्वारा से बाइक पर नाबालिग को रामनगर लाए दो युवा, शोर मचाने पर मस्जिद के पास छोड़कर फरार।

थाना अध्यक्ष Nitesh Sharma के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 65 लोगों को पकड़ा। सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 16,250 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा देवी महोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

पुलिस को क्षेत्र में राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने सभी पकड़े गए लोगों को सख्त चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी हरकत करने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दोगांव-डोलमार के बीच मलबा आने से हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग बाधित, SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था।

एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि होटल, ढाबों या सड़क किनारे शराब का सेवन न करें। जनहित में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।