मेहरा पब्लिक स्कूल के छात्रों का कमाल, नवोदय और सैनिक स्कूल परीक्षा में शानदार सफलता।

मेहरा पब्लिक स्कूल के छात्रों का कमाल, नवोदय और सैनिक स्कूल परीक्षा में शानदार सफलता।
ख़बर शेयर करें -

मेहरा पब्लिक स्कूल के छात्रों का कमाल, नवोदय और सैनिक स्कूल परीक्षा में शानदार सफलता।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


रामनगर स्थित मेहरा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। गुरुकुल कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के 6 छात्रों—हर्षित जोशी, तन्वी, लक्ष्मी सिंह ठाकुर, अर्जुन सिंह, जिशान एवं विनय—का चयन प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 लाइव आकर आत्महत्या की धमकी देने वाली ज्योति अधिकारी काठगोदाम जंगल से सकुशल बरामद — सोशल मीडिया पर चर्चा, क्या फॉलोवर बढ़ाने या पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश?

इसके साथ ही इसी वर्ष आयोजित सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में भी विद्यालय के 11 छात्रों ने सफलता प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 65 लोगों पर कार्रवाई।

विद्यालय द्वारा संचालित गुरुकुल कार्यक्रम एक विशेष प्रतियोगिता-केंद्रित शैक्षणिक पहल है, जिसमें विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष मार्गदर्शन और सुनियोजित तैयारी कराई जाती है। विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट क्षेत्र में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, होटल-रिसॉर्ट संचालकों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

विद्यालय के प्रबंधक कुबेर सिंह मेहरा और निदेशक पंकज सिंह मेहरा ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।