“रामनगर के हनुमान धाम पहुंचे CM धामी, धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने का दोहराया संकल्प”

"रामनगर के हनुमान धाम पहुंचे CM धामी, धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने का दोहराया संकल्प"
ख़बर शेयर करें -

“रामनगर के हनुमान धाम पहुंचे CM धामी, धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने का दोहराया संकल्प”

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि बजरंगबली की कृपा के बिना कोई भी उनके दरबार तक नहीं पहुंच सकता।

"रामनगर के हनुमान धाम पहुंचे CM धामी, धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने का दोहराया संकल्प"
“रामनगर के हनुमान धाम पहुंचे CM धामी, धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने का दोहराया संकल्प”

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कई बार प्रयास करने के बावजूद वह यहां नहीं आ सके, लेकिन इस बार बजरंगबली की कृपा से उन्हें दर्शन का अवसर मिला। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  "कौमी एकता की मिसाल बना रामनगर, ईद मिलन में हुआ सम्मान समारोह”

"रामनगर के हनुमान धाम पहुंचे CM धामी, धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने का दोहराया संकल्प"
“रामनगर के हनुमान धाम पहुंचे CM धामी, धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने का दोहराया संकल्प”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसे वैश्विक पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। चारधाम यात्रा को और सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट्स से देश में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिली है। साथ ही केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भी व्यापक विकास कार्य जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गुरूगुज्जा गांव में लगा नि:शुल्क नेत्र शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है। राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारखंड और मानसखंड सहित अन्य धार्मिक स्थलों के विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं, जिससे हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ड्रग फ्री अभियान का असर, अनियमितता पर मेडिकल स्टोर बंद।

उन्होंने बताया कि शीतकालीन यात्रा के दौरान अब तक लगभग 1.60 लाख श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर चुके हैं और चारधाम यात्रा की तैयारियां भी प्रारंभ हो चुकी हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, महापौर गजराज बिष्ट, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।