“नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी: काठगोदाम में 4 वाहन सीज, चालक गिरफ्तार”
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
नैनीताल। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चल रहे इस अभियान में पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान 4 वाहनों को सीज करते हुए चालकों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रोके गए वाहनों के चालक अत्यधिक नशे की हालत में पाए गए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए UK 06 BN 7264, UP 16 CD 3012, HR 98 N 7183 और UK 04 TB 6618 नंबर के वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185/207 के तहत सीज कर दिया और चालकों को गिरफ्तार कर लिया।
अभियान में उ0नि0 दिलीप कुमार, उप निरीक्षक नीतू सिंह, कांस्टेबल प्रमोद कुमार और कांस्टेबल कारज सिंह शामिल रहे।
पुलिस की अपील:
नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे में वाहन चलाना न केवल स्वयं के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी खतरनाक है। यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।





