यमकेश्वर में आध्यात्म और विकास का संगम, योगी-धामी ने दी कई सौगातें।

ख़बर शेयर करें -

यमकेश्वर में आध्यात्म और विकास का संगम, योगी-धामी ने दी कई सौगातें।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

यमकेश्वर। उत्तराखंड की पावन भूमि यमकेश्वर शुक्रवार को दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों के ऐतिहासिक मिलन की साक्षी बनी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने संयुक्त रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने कार्यक्रम की शुरुआत यमकेश्वर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे, जहां उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में प्रतिभाग कर ग्रामीणों के साथ आध्यात्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता जीवन में सफलता का सबसे बड़ा आधार है।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 4 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, NBW के बाद पुलिस ने घर से दबोचा 🚨

महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने पारंपरिक स्वागत किया। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा महाविद्यालय की नई एआई आधारित वेबसाइट का डिजिटल उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एआई बॉट से परीक्षा प्रणाली और परिणामों की जानकारी ली, जबकि मुख्यमंत्री धामी ने छात्र संख्या और कौशल विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  बजरंगबली की भक्ति में लीन सीएम धामी, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

मुख्यमंत्री धामी ने बिथ्याणी महाविद्यालय को “आदर्श कॉलेज” के रूप में विकसित करने तथा क्षेत्र में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक शिक्षा और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट, एसएसपी का सख्त संदेश— सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें

कार्यक्रम में दोनों मुख्यमंत्रियों ने महाविद्यालय परिसर में प्रस्तावित ओपन जिम का शिलान्यास किया और स्वयं व्यायाम कर युवाओं को फिटनेस का संदेश दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Satpal Maharaj, Trivendra Singh Rawat, विधायक रेनू बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।