ग्रीन फील्ड एकेडमी के छात्रों का शानदार रिजल्ट, अंश ने 92% अंकों के साथ किया टॉप।

ग्रीन फील्ड एकेडमी के छात्रों का शानदार रिजल्ट, अंश ने 92% अंकों के साथ किया टॉप।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। पीरूमदारा स्थित ग्रीन फील्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सत्र 2026-27 की कक्षा 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच को भेजे, चार प्रतिष्ठानों को नोटिस।

विद्यालय के छात्र अंश ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आयुष ने 87%, अंशिका ने 83%, काशिफा ने 82%, साहिल ने 81% तथा रिया ने 80% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत कार्यालय में CDO की छापेमारी से मचा हड़कंप, 55 फाइलें आवास पर मिलने से उठे सवाल।

विद्यालय के छात्र अंश ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आयुष ने 87%, अंशिका ने 83%, काशिफा ने 82%, साहिल ने 81% तथा रिया ने 80% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता दर्ज की।

विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पुलिस का कड़ा पहरा, ड्रोन और बॉडी कैमरों से निगरानी, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स।

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। 🎉