हत्या के आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित, SSP नैनीताल ने जारी किए सख्त निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

हत्या के आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित, SSP नैनीताल ने जारी किए सख्त निर्देश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने ₹25 हजार का इनाम घोषित किया है। जनपद में फरार एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मोहर्रम को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन निगरानी और रातभर चला सघन चेकिंग अभियान, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी।

थाना कालाढूंगी में दर्ज FIR संख्या 37/2026 धारा 103(1) BNS से संबंधित अभियुक्त मुकुल जैन पुत्र रमेश चन्द्र जैन निवासी गंगोत्री विहार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली घटना के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने वादिनी के पति वैभव कुमार के साथ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई थी। उपचार के दौरान दिल्ली के Sir Ganga Ram Hospital में वैभव कुमार की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की बड़ी सौगात: मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, रुद्रपुर के बागवाला में तैयार हुई 1872 ईडब्ल्यूएस आवासों की परियोजना।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अभियुक्त की गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अभियुक्त के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा नियमानुसार पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर्स डे पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संदेश, बोले– "चिकित्सक हैं देवभूमि के आरोग्य प्रहरी", आयुष्मान से 12 लाख मरीजों को मुफ्त इलाज, दुर्गम क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन और हेली एंबुलेंस से मजबूत हुई स्वास्थ्य व्यवस्था।

📞 एसएसपी नैनीताल – 9411111212
📞 एसपी हल्द्वानी – 9411112743
📞 एसपी क्राइम नैनीताल – 9411110152
📞 सीओ रामनगर – 9411112097
📞 प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी – 9411112875


ख़बर शेयर करें -