तीन साल बीतने के बाद भी कॉर्बेट प्रशासन द्वारा बेरोजगार महिलाओ को रोजगार नही मिला इसलिए महिला जिप्सी चालको ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी।

तीन साल बीतने के बाद भी कॉर्बेट प्रशासन द्वारा बेरोजगार महिलाओ को रोजगार नही मिला इसलिए महिला जिप्सी चालको ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर कॉर्बेट नेशनल पार्क में कॉर्बेट प्रशासन ने महिला जिप्सी चालको की नियुक्तियां की थी। जिसमे चालीस से ज्यादा महिलाओ ने आवेदन किया था। इन महिलाओ को देहरादून में ट्रेनिंग भी दी गई थी इसके बावजूद भी तीन साल बीतने के बाद भी कॉर्बेट प्रशासन द्वारा इन बेरोजगार महिलाओ को रोजगार नही मिला।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

 

 

जिसके चलते आज फिर इन जिप्सी चालक महिलाओ ने कॉर्बेट के निदेशक धीरज पांडे से मुलाकात की लेकिन कोई हल नहीं निकला। जिसके चलते इन जिप्सी चालक महिलाओ ने एक ज्ञापन कॉर्बेट प्रशासन को दिया ज्ञापन के माध्यम से अवगत किया की महिलाए बेरोजगारी के चलते काफी समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में 10 टायरा ट्रकों के संचालन पर भड़के कारोबारी, रणजीत रावत बोले—तुरंत रोक नहीं लगी तो कांग्रेस करेगी उग्र आंदोलन।

 

 

 

कॉर्बेट प्रशासन को इन जिप्सी चालक महिलाओ ने रोजगार मुहैया कराने के लिए तीन दिन तक का समय दिया है, तीन दिन के अंदर कोई संतुष्ट जवाब नही आता है तो मजबूरन सोमवार से धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।