राज्य मन्त्री अजय भट्ट दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग ।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

क्षेत्रीय सांसद केन्द्रीय राज्य मन्त्री अजय भट्ट अपने क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर कार्यक्रम में रुदपुर-काठगोदाम में रहेंगे रुदपुर:-केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद  अजय भट्ट दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस-दीपावली पर SSP मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन, जुआरी-नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा; लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी।

 

 

 भट्ट के कार्यक्रम के अनुसार 5 दिसंबर सोमवार सुबह 10:00 बजे लोक निर्माण विभाग अतिथि ग्रह रुद्रपुर से नगर निगम पहुंचेंगे जहां प्रातः 11:00 बजे नगर निगम हॉल में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 12:00 बजे  भट्ट रुद्रपुर से काठगोदाम के लिए रवाना होंगे और सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचने के पश्चात अपराहन 3:00 बजे से दिशा की बैठक लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस करेंगे 6 दिसंबर मंगलवार को सुबह 10:00 बजे पंतनगर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और 11:00 बजे पंतनगर से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली को रवाना होंगे।