पंजाब पुलिस के वांछित अमृतपाल सिंह व उसके साथियों की तलाश हेतु जनपद में हाई अलर्ट, जनपद उधम सिंह नगर के सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान जारी।

शादाब हुसैन  – संवादाता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजु नाथ टी सी महोदय के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अमृतपाल व उसके सहयोगियों की तलाश हेतु सघन चेकिंग अभियान जारीl अमृतपाल सिंह व उसके सहयोगी पंजाब पुलिस के अभियोगों में वांछित है l

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियां मातम में बदलीं! रामनगर में मौत बनकर दौड़ी कार, ऑटो को कई बार पलटाया, महिला की मौत, दूसरी जिंदगी और मौत से जूझ रही।

 

 

पंजाब पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह व उसके सहयोगियों के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है।अमृतपाल सिंह व उसके सहयोगियों के नेपाल भागने की संभावना के दृष्टिगत उत्तराखंड में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है l