चंपावत में बादल फटने से दो महिलाओं की मौत, कई लोग घायल।

ख़बर शेयर करें -

चंपावत में बादल फटने से दो महिलाओं की मौत, कई लोग घायल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

चंपावत जिले से बादल फटने की सूचना मिली है। इस आपदा में दो महिलाओं की मौत और दो लोग मामूली रूप से घायल हुए है। एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने इसकी पुष्टि की है। उत्तराखंड के कई जिलों में पहले ही मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था, जो सही साबित हुआ। चंपावत जिले में गुरुवार से ही मूसलाधार बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 SSP डॉ. मंजुनाथ TC की पैनी नजर से नहीं बच सके शातिर चोर — 25 लाख से ज्यादा के सोने-चांदी के गहने बरामद* *हल्द्वानी व मुखानी पुलिस टीम ने 03 शातिर गिरफ्तार कर खोला चोरी गैंग का राज*

 

 

शुक्रवार को चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में नेपाल सीमा के पास मटियानी में बादल फटने से पानी का सैलाब आ गया. इस सैलाब की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई. वहीं दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने बादल फटने की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि लोहाघाट ब्लॉक के मटियानी में बादल फट गया था, जिस कारण इलाके में लैंडस्लाइड हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP NAINITAL के निर्देशन में कालाढूंगी पुलिस को मिली ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता* *⚠️ नंबर प्लेट बदली, गाड़ी नहीं… पुलिस ने पकड़ ली चालाकी, थार जफ़्त* *👉 धोखा देने वाला खुद फंस गया, कालाढूंगी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

 

 

 

पहले सूचना मिली थी कि लैंडस्लाइड की चपेट में पांच लोग आए है, लेकिन बाद में पता चला कि दो बच्चों पहले ही कही सुरक्षित स्थान पर चल गए थे। वहीं दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। दोनों को हल्की चोटें ही आई थी. वहीं, एक महिला का कुछ पता नहीं चल पा रहा था, लेकिन शाम तक महिला का शव भी मिल गया। मृतक महिला की शिनाख्त 60 वर्षीय शांति देवी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल, हरिद्वार में श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जाएगा - मुख्यमंत्री

 

 

एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के मुताबिक ढोरजा में भी गौशाला की दीवार ढह गई थी. दीवार के नीचे आने से माधवी देवी (55) पत्नी पीतांबर भट्ट की मौत हो गई।इसके अलावा भारी बारिश के कारण चंपावत जिले के भिंगराडा में भी दो मंजिला धर्मशाला भारी बारिश में ढह कर खाई में गिर गई।राहत की बात ये है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।