देहरादून से परिवहन विभाग से बड़ी खबर, परिवहन विभाग मे अधिकारियों की हुई पदोन्नति, किसको क्या पद मिला पढ़िये पूरी खबर।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-:

अमित नौटियाल  – संवादाता

देहरादून से परिवहन विभाग से बड़ी खबर, परिवहन विभाग मे अधिकारियों की हुई पदोन्नति, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन के पद पर तैनात राजीव मेहरा को उप परिवहन आयुक्त परिवहन आयुक्त कार्यालय देहरादून भेजा गया, द्वारिका प्रसाद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अल्मोड़ा बनाया गया, परिवहन विभाग के अंतर्गत कई स्थानांतरण भी किए गए, दिनेश चंद्र पठोई को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून से संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन पौड़ी बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, 6940 करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा।

 

 

सुनील कुमार शर्मा को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन देहरादून से संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून बनाया गया, शैलेश तिवारी संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अल्मोड़ा को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन देहरादून के पद पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसिक रूप से कमजोर गुमशुदा व्यक्ति को काठगोदाम पुलिस ने जंगल से सकुशल बरामद किया।

 

 

अल्मोड़ा में तैनात गुरदेव सिंह को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अल्मोड़ा बनाया गया, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पिथौरागढ़ नवीन कुमार सिंह को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून के पद पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *