हल्द्वानी में एडीबी परियोजना का सचिव चंद्रेश यादव ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

हल्द्वानी में एडीबी परियोजना का सचिव चंद्रेश यादव ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, 30 अप्रैल 2025 (सूवि.) — जनपद भ्रमण के तहत सचिव पंचायतीराज एवं बाल विकास तथा यूयूएसडीए के कार्यक्रम निदेशक एवं जनपद नैनीताल के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने आज एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) सहायतित हल्द्वानी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  भू-कानून के उल्लंघन पर धामी सरकार की सख्ती, नैनीताल में सात मामलों में 1.822 हेक्टेयर भूमि सरकारी खाते में दर्ज।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने नगर निगम हल्द्वानी के वार्ड 48 में चल रहे पेयजल, सीवरेज तथा सड़क पुनर्निर्माण कार्यों की स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने रक्सिया नाले के आउटफाल निर्माण कार्य का भी निरीक्षण करते हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच को भेजे, चार प्रतिष्ठानों को नोटिस।

सचिव यादव ने परियोजना के तहत चल रहे सभी कार्यों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पुलिस का कड़ा पहरा, ड्रोन और बॉडी कैमरों से निगरानी, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स।

इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह द्वारा सचिव को परियोजना की प्रगति से अवगत कराया गया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी राहुल शाह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।