मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, विकास विजन किया साझा।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, विकास विजन किया साझा।
ख़बर शेयर करें -

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, विकास विजन किया साझा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मुंबई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई में आयोजित प्रवासी उत्तराखंडवासियों के भव्य सम्मेलन में प्रदेश तथा देश-विदेश में बसे उत्तराखंड मूल के लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए पिछले पांच वर्षों की विकास यात्रा, जनसेवा के संकल्प और विकसित उत्तराखंड के विजन को साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर हैं तथा विकसित एवं आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक राजधानी मुंबई में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को जीवंत बनाए रखने वाले प्रवासी समाज के बीच उपस्थित होकर उन्हें विशेष आत्मीयता और गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि भौगोलिक दूरी चाहे कितनी भी हो, उत्तराखंड और उसके प्रवासी परिवारों के बीच भावनात्मक संबंध हमेशा अटूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडवासी अपनी मेहनत, संस्कार और उपलब्धियों से देश-दुनिया में राज्य की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गौ माता पर आर-पार! करणी सेना ने सरकार को दिया 25 दिन का अल्टीमेटम।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रवासी उत्तराखंडवासियों की प्रतिभा, अनुभव और विशेषज्ञता को विकास से जोड़ने के उद्देश्य से प्रवासी उत्तराखंड परिषद का गठन किया है। इसके माध्यम से प्रवासी समाज निवेश, नवाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और अन्य विकास योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रवासी समाज के सुझावों और अनुभवों को विकास प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार मानती है।

यह भी पढ़ें 👉  मौत के मुंह से खींच लाए जवान! गहरी खाई में गिरे युवक का साहसिक रेस्क्यू।

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी प्रवासी उत्तराखंडवासियों ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। राज्य सरकार के आह्वान पर अब तक 27 प्रवासियों ने उत्तराखंड के 29 पैतृक गांव गोद लिए हैं, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सकारात्मक कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी द्वारा अपने पैतृक गांव को गोद लेने के निर्णय की सराहना करते हुए इसे मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण बताया।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी, पर्यटन, कनेक्टिविटी, स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जा रहा है। एक जनपद-दो उत्पाद, हाउस ऑफ हिमालयाज, स्टेट मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, कीवी मिशन, होम-स्टे योजना, वेड इन उत्तराखंड, लखपति दीदी तथा सौर स्वरोजगार योजना जैसी पहलों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री धामी ने किया अकादमिक ब्लॉक और ऑडिटोरियम का उद्घाटन, कौशल ज्योति योजना का भी शुभारंभ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को नीति आयोग के एसडीजी इंडेक्स में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा राज्य को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में Achievers तथा स्टार्टअप रैंकिंग में Leaders श्रेणी में स्थान मिला है। उन्होंने देश-विदेश में बसे सभी उत्तराखंडवासियों से विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में निरंतर सहयोग और सहभागिता का आह्वान किया।


ख़बर शेयर करें -