मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी व दुर्गा नवमी पर सपरिवार की पूजा-अर्चना, कन्याओं का पूजन कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी और दुर्गा नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धा भाव से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन भी कराया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को इंडस्ट्रियल हब बनाने का धामी का बड़ा प्लान, दिल्ली में देशभर के उद्योगपतियों को दिया निवेश का न्योता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो धर्म, सत्य और सदाचार के प्रतीक हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  मंडी समिति में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, रणजीत रावत की अगुवाई में प्रदर्शन, सीएम को भेजा ज्ञापन।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व शक्ति, साधना और आत्मचिंतन का प्रतीक है। इस अवसर पर कन्याओं के पूजन से समाज में नारी सम्मान और शक्ति की भावना और अधिक सुदृढ़ होती है।

kj
tara