बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिविधान से खुले, सीएम धामी ने की पहली पूजा।

बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिविधान से खुले, सीएम धामी ने की पहली पूजा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

बद्रीनाथ (चमोली)। रविवार सुबह 6 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु विधिविधान से खोल दिए गए। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा कर देश और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’, पखवाड़े के रूप में होगा आयोजित रू मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर, आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी सहित सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना की। कपाट खुलने के अवसर पर देश-विदेश से लगभग 15 हजार श्रद्धालु मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने तीर्थयात्रियों से संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया और हरित व स्वच्छ चारधाम यात्रा में सहयोग की अपील की। उन्होंने जिलाधिकारी चमोली से मास्टर प्लान की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रातभर चला ARTO का एक्शन, 170 वाहनों पर कार्रवाई, 22 वाहन किए सीज।

इसके साथ ही उन्होंने श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और गोविंदघाट में अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन पुल का कार्य जल्द पूरा करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पत्थरबाजी से मचाया बवाल, पुलिस ने तीनों ‘बाहुबलियों’ को पहुंचाया थाने।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, विधायक किशोर उपाध्याय, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण व ऋषि प्रसाद सती, मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल और धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

kj
tara