भर्ती प्रक्रिया पर धामी का बयान– युवाओं के मन से शंका दूर करना सरकार की प्राथमिकता।

भर्ती प्रक्रिया पर धामी का बयान– युवाओं के मन से शंका दूर करना सरकार की प्राथमिकता।
ख़बर शेयर करें -

भर्ती प्रक्रिया पर धामी का बयान– युवाओं के मन से शंका दूर करना सरकार की प्राथमिकता।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी/देहरादून, 29 सितम्बर।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की हालिया परीक्षा विवाद पर सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परेड ग्राउंड में आंदोलनरत युवाओं के बीच पहुंचे और उनकी मांगों पर सहमति जताते हुए प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीई प्रवेश प्रक्रिया में बरती जाए पारदर्शिता, विद्यालयों में समय पर पूरी हों आधारभूत सुविधाएं: दीपक रावत।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार युवाओं के मन में किसी भी तरह का संदेह या शंका नहीं रखना चाहती है। उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा कि वो खुद जानते हैं कि युवा कठिन परिश्रम कर नौकरी की तैयारी करते हैं और इसी पर उनका भविष्य टिका होता है। सीएम ने कहा कि पिछले चार साल में राज्य में 25 हजार से अधिक पारदर्शी भर्तियां हुईं हैं, जिन पर कोई आपत्ति नहीं आई। केवल इस प्रकरण को लेकर शिकायतें सामने आई हैं, इसलिए सरकार ने सीबीआई जांच की संस्तुति करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  🚨*KVM स्कूल में लगी आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड, सुरक्षित बचीं आसपास की संपत्तियां तीन फायर टेंडरों ने आग पर पाया काबू* 👍*जनहानि शून्य, राहत एवं बचाव कार्य सफल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी बोले- फायर विभाग की विस्तृत रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी*

मुख्यमंत्री ने कहा कि आंदोलन के दौरान यदि युवाओं पर कहीं मुकदमे दर्ज हुए हैं तो उन्हें वापस लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बातचीत कार्यालय में भी हो सकती थी, लेकिन युवाओं के कष्ट को देखते हुए वह सीधे धरना स्थल पर आए हैं। सीएम धामी ने विश्वास जताया कि उत्तराखंड अमृतकाल में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा और इसमें युवाओं की सबसे अहम भूमिका होगी।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दरबार में पहुंचे सांसद अजय भट्ट, सड़क से स्वास्थ्य तक की समस्याओं पर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

ख़बर शेयर करें -