सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत ओवरस्पीड से होने वाली सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से रामनगर क्षेत्र में लगाया “डिजिटल रडार स्पीड डिस्प्ले बोर्ड”*

सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत ओवरस्पीड से होने वाली सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से रामनगर क्षेत्र में लगाया “डिजिटल रडार स्पीड डिस्प्ले बोर्ड”*

 

*SSP NAINITAL की विशेष पहल*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पदाक

 

*सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत ओवरस्पीड से होने वाली सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से रामनगर क्षेत्र में लगाया “डिजिटल रडार स्पीड डिस्प्ले बोर्ड”*

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की बुनियाद को मिला सम्मान! रामनगर में बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों के लिए संजय डॉल्बी ने आयोजित किया विशेष समारोह।

*रडार स्पीड डिस्प्ले बोर्ड दूर से पकड़ लेगा वाहन चालक की स्पीड*

*वाहन चालकों को अपने वाहन की गति को निर्धारित गति में रहने के लिए करेगा प्रेरित*
●●●●●●●●●●●●●●●●●●

 

 

 

*प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु* रामनगर क्षेत्र में *Digital Speed Sign Board* लगाए जाने के निर्देश में आज दिनांक- 16/01/2024 को *यातायात निरीक्षक श्री आदेश कुमार द्वारा* अपनी टीम के साथ रामनगर क्षेत्र में काशीपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु *सिंह ढाबा पिरूमदारा क्षेत्र में रडार गतिसीमा बोर्ड (डिजिटल रडार स्पीड साईन बोर्ड) लगाया* गया, जिससे इस हाईटेक उपकरण से वाहन चालकों को उनकी गाड़ी की गति की सूचना मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के स्कूल में बच्चों से मारपीट का मामला गरमाया, बाल संरक्षण आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान, 10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट।

 

 

जब कोई वाहन इस साइन बोर्ड के पास से गुजरेगा, तो उसकी गति साइन बोर्ड पर प्रदर्शित हो जाएगी। चालक द्वारा अपने वाहन की गति सीमा देखने पर यदि वाहन की रफ्तार अधिक होगी तो वह अपने वाहन की रफ्तार को स्वयं से कम कर लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  होटल युवराज में चल रहा था देह व्यापार का कथित कारोबार, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, तीन गिरफ्तार, दो महिलाएं बरामद।

 

 

जिसकी सहायता से *ओवर स्पीड के वाहनों में लगाम* लगेगी तथा *सड़क दुर्घटनाओं में कमी* लाई जा सकेगी।

 

 

*यह सुरक्षा बोर्ड वाहन चालको को अपनी गाड़ी की गति को निर्धारित गति में रहने के लिए प्रेरित करेगा।*