रामलीला के दौरान जमीनी विवाद में भाई ने चलाई गोली, वकील की मौत।

ख़बर शेयर करें -

रामलीला के दौरान जमीनी विवाद में भाई ने चलाई गोली, वकील की मौत।

 

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी
कमलवा गांजा क्षेत्र में रामलीला के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति ने अपने ही चचेरे भाई को गोली मार दी। घटना में वकील उमेश नैनवाल की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हमले के पीछे जमीनी विवाद मुख्य कारण था।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस के एक्शन से तस्करों में हड़कंप, पुलिस के एक्शन से तस्करों में हड़कंप।

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब रामलीला कार्यक्रम चल रहा था, तभी अचानक दिनेश नैनवाल ने उमेश नैनवाल पर गोली चला दी। गोली लगते ही घायल उमेश को वहां मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक उमेश नैनवाल पेशे से वकील थे।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजुनाथ टीसी का ऑपरेशन प्रहार से 'स्पेशल स्ट्राइक': सड़कों पर आतंक मचाने वाले झपट्टा मार गिरोह का पर्दाफाश* *राहगीरों से लूटपाट करने वाले बाइक सवार बदमाशों की अब खैर नहीं; 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पुलिस ने घेराबंदी कर झपट्टामार को किया*

 

 

 

घटना के बाद आरोपी दिनेश नैनवाल मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। मुखानी थाना अध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीनी विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  जब कप्तान खुद मैदान में हों, तो खुशियाँ लौट ही आती हैं! – कप्तान डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने 37 लाख के 200 खोए फोन सौंपकर कहा- 'आपकी अमानत, आपके हाथ' फरियादियों ने कहा THANKYOU नैनीताल पुलिस।

 

 

 

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दोनों परिवारों में गहरा मातम छाया हुआ है, और आस-पास के लोग घटना से स्तब्ध हैं।