अज्ञात कारणों के चलते एक 22 वर्षीय विवाहिता ने अपने घर में फांसी के फंदे पर लटकर दे दी अपनी जान।

अज्ञात कारणों के चलते एक 22 वर्षीय विवाहिता ने अपने घर में फांसी के फंदे पर लटकर दे दी अपनी जान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

दिनेशपुर। अज्ञात कारणों के चलते एक 22 वर्षीय विवाहिता अपने घर में फांसी के फंदे पर झूल गई। परिजनों की चीख पुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और विवाहिता को फंदे से उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र वार्ड नंबर 7 निवासी भुवन दास की 22 वर्षीय पत्नी सुमन दास बुधवार सुबह 11 बजे के करीब घर में कमरे का दरवाजा भीतर से बंद करके टीने की छत मे लगी लोहे के एंगल पर फंदा लगाकर झूल गई।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल से चोरी के लैपटॉप लेकर घूम रहे थे बेखौफ, रामनगर पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर।

 

 

काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आस-पड़ोस के लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो विवाहिता कमरे मे फंदे पर लटकी थी। लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के दौरान उसके पति कहीं गांव में गया हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  गोलज्यू की गाथा अब बड़े पर्दे पर, सीएम धामी ने ‘बाला गौरिया’ का टीजर-पोस्टर किया लॉन्च।

 

 

थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया की शादी 5 साल पूर्व हुई थी। जिस कारण नायब तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट तथा ए एस आई गीता भाकुनी तथा एसआई गिरीश पंत की संयुक्त टीम ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

kj
tara