नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हें तुलसी का पौधा भेट करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हें तुलसी का पौधा भेट करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

ओआरओपी में जेसीओ रैंक तक के जवानों के वेतन के गुणांक में बदलाव का किया अनुरोध

देहरादून/नई दिल्ली, 14 सितंबर उत्तराखण्ड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने रक्षा मंत्री को उत्तराखंड के जैविक उत्पादो की किट, रेशम से निर्मित शॉल और तुलसी का पौधा भेंट किया।

यह भी पढ़ें 👉  मार्च 2025 तक राज्य के शत प्रतिशत गांव में कचरा प्रबंधन का कार्य शुरू करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री

 

 

सैनिक कल्याण मंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से जेसीओ रैंक तक के जवानों के वेतन के गुणांक में बदलाव का अनुरोध किया। विदित हो कि सांतवें वेतन आयोग में बेसिक वेतन के लिए टेबल में दी गयी अधिकारी वर्ग से नीचे के सैनिकों की राशि को 2.57 से गुणा किया जाता है। जबकि अधिकारी वर्ग की राशि का गुणांक अधिक रखा गया है। उसे कमानुशार लेफ्टिनेंट, कैप्टन, मेजर, लेफ्टिनेंट कर्नल को 2.62 से गुणा किया जाता है और इनसे उच्च रैकों को 2.72 से गुणा किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  *जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से SSP NAINITAL की सख्ती लगातार है जारी* *अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चप्पे-चप्पे पर की जा रही है चैकिंग*

 

 

 

यह एक बड़ा कारण है कि जवानों का गुणांक संख्या कम होने के कारण वेतन में बड़ा अंतर हो गया है। जबकि जवानों का गुणांक संख्या टेक्त में लिखित कम राशि होने के कारण गुणांक संख्या अधिक होनी चाहिए। मंत्री जोशी ने रक्षा मंत्री से इस विषयक अवलोकन कर सुधार कराने का अनुरोध किया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उत्तराखंड आगमन के लिए आमंत्रित भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  लम्बे समय से फरार चल रहे 4 वारंटियों को काठगोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए मामलों में शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया।