आयुक्त दीपक रावत के जनता मिलन में 50 जिप्सी चालकों की बड़ी मांग पूरी।

ख़बर शेयर करें -

आयुक्त दीपक रावत के जनता मिलन में 50 जिप्सी चालकों की बड़ी मांग पूरी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी, 30 अगस्त 2025 (सू.वि)।
शनिवार को कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में आयुक्त/सचिव मा० मुख्यमंत्री दीपक रावत ने रामनगर के जिप्सी चालकों को बड़ी राहत दी। उन्होंने कार्बेट टाइगर रिज़र्व से बाहर के क्षेत्रों में जिप्सी संचालन हेतु परमिट प्रदान करने की स्वीकृति दी। लगभग 50 जिप्सी चालकों की मांग पूरी होने से स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए अवसर खुलेंगे और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग्स के खिलाफ सख्त एक्शन: 15 दिन में बनेगा राज्य का मास्टर प्लान, स्कूलों में एंटी-ड्रग क्लब अनिवार्य।

नागरिक समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई

जनता मिलन में भूमि विवाद, विद्युत, जलसंस्थान, भरण-पोषण, घरेलू हिंसा, नक्शा सुधार और स्मार्ट मीटरों से जुड़े मामलों पर तत्काल सुनवाई हुई।

  • स्मार्ट मीटर शिकायतों पर मुख्य अभियंता यूपीसीएल को डाटा आकलन के निर्देश।

  • सितारगंज भूमि विवाद पर एसडीएम रुद्रपुर को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश।

  • अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण, शेष पर अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के आदेश।

यह भी पढ़ें 👉  मेहनत को मिला सम्मान: ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ में मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।

खिलाड़ियों से भेंट

इस अवसर पर राज्य स्तरीय शूटिंग चैम्पियनशिप (देहरादून, 21-27 अगस्त) के पदक विजेता खिलाड़ियों ने एसोसिएशन अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कलाकोटी के नेतृत्व में आयुक्त से भेंट की। प्रतियोगिता में नैनीताल जिला राइफल एसोसिएशन के 32 प्रतिभागियों में से 17 ने पदक जीते। आयुक्त ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  🔥*नैनीताल में लव जिहाद/धर्मांतरण पर पुलिस का सख्त एक्शन, SSP मंजुनाथ टीसी का साफ संदेश—अब नहीं बख्शेंगे* 🔥*संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही, मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज जेल*

भारी वर्षा को देखते हुए अलर्ट

कुमाऊं मंडल में लगातार हो रही भारी वर्षा को ध्यान में रखते हुए आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों व विभागीय अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने जनता से अपील की कि भारी वर्षा के दौरान नदियों-नालों व जोखिमपूर्ण क्षेत्रों से दूर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।