सैलानियों के लिए किया गया नए सफारी जॉन का उद्घाटन।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक 

रामनगर मालधन में तराई पञ्चमी डिवीजन दक्षिणी फाटो रेंज में एक नया सफारी जॉन खोला गया। इस पर्यटन क्षेत्र को खोलने की तैयारियां लम्बे समय से चल रही थी। आज इसका उदघाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया। इस नए जॉन में घूमने आए सैलानियों की जिप्सियों को विधायक और प्रभागीय वनाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर सफारी के लिए रवाना किया। वही सैलानियों को लुभाने के लिए एक ट्री हाउस का भी निर्माण भी कराया गया हैं। जो कि देखने मे बहुत ही खूबसूरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के शहरों का मेगा मेकओवर! कचरे से कमाई, पानी पर डिजिटल निगरानी... मुख्य सचिव का मास्टर प्लान"

नए सफारी जॉन के पहले ही दिन ये ट्री हाउस सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। वही उम्मीद लगाई जा रही है की पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ- साथ मालधन में रोजगार खुलने के नए स्रोत खुलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के विकास में उद्योग जगत की बड़ी भागीदारी, सीएम धामी ने CSR निवेश बढ़ाने का किया आह्वान।

वही तराई पञ्चमी वन विभाग के डीएफओ बलवन्त सिंह शाही ने बताया कि आज दो जनवरी 2022 को इको टूरिज्म जोन फाटो को आम जनता के लिए खोल दिया गया हैं।

इसमे मुख्य अतिथि रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट जी के द्वारा उद्घाटन किया गया हैं। इको टूरिज्म जोन में 80 जिप्सी दो पालियों में चलेगी 40 सुबह को ओर 40 शाम की शिप्ट में चलेगी। इसके अलावा इसमें ट्री हाउस, वाच टॉवर, ग्रास लैंड, आदि हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली विभाग कार्यालय पर कांग्रेस का हल्ला बोल, स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती को लेकर जोरदार प्रदर्शन।

यहाँ पचास गाइडो की नियुक्ति की जानी हैं। शीघ्र ही उनका चयन कर लिया जायेगा। इसी हफ्ते उनको यहाँ तैनात कर दिया जायेगा।


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *