गर्जिया देवी मंदिर के मुख्य टीले में आई दरारों के निरीक्षण करने के निर्देश सिचाई विभाग को दिए।

ख़बर शेयर करें -

गर्जिया देवी मंदिर के मुख्य टीले में आई दरारों के निरीक्षण करने के निर्देश सिचाई विभाग को दिए।

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न समाचार पत्रों का संज्ञान लेते हुए गर्जिया देवी मंदिर के टीले में आई दरारों को लेकर अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड रामनगर को निर्देशित किया है कि बीते वर्ष सिंचाई विभाग द्वारा किले में पड़ी दरारों कि और अधिक क्षति रोकने के लिए तिरपाल आदि से पूरी तरह ढक दिया गया था, परंतु इस वर्ष पीले में दरारें पूरी तरह से ढकी नहीं गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी पर 190 मीटर रोपवे निर्माण को मिली रफ्तार, डीएम ने ₹21.43 लाख की अंतिम किश्त की स्वीकृत।

 

 

जिस कारण वर्षा का पानी घुसने से दरारें चौड़ी हो रही है, लिहाजा गर्जिया देवी मंदिर के टीले में दरारें पड़ने से मंदिर का टीला संवेदनशील हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कारगिल के अमर शहीदों को किया नमन।

 

 

लिहाजा इसकी तात्कालिक सुरक्षा सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड रामनगर को निर्देशित किया है कि पीले में आई दरारों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए वर्तमान वर्षा काल में इसकी सुरक्षा के दृष्टिगत तत्काल आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य किए जाएं और सुरक्षात्मक कार्य करते हुए 24 घंटे के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय में भी अवगत कराएं।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने किया कालाआगर-धुरा मोटर मार्ग का लोकार्पण, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *