

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक
नोएडा पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने बेरोजगार युवकों के साथ विदेश में नौकरी दिलााने के नाम पर ठगी की। 500 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया।
बेरोजगारों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले एक गिरोह का नोएडा के सेक्टर 20 थाना पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह फर्जी वीजा, पासपोर्ट के आधार पर खाड़ी देशों में भेजने के नाम पर देश भर में बेरोजगारों से ठगी करते थे।
जिन्होंने 500 से अधिक लोगों के साथ ठगी की है। अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा आशुतोष द्विवेदी का कहना है कि विदेश भेजने के नाम पर सैकड़ो लोगों के साथ ठगी करने वाले गिरोह का सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने किया पर्दाफाश है।




















