नाबालिग पर विवाह और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का परिजनों ने एक लड़के पर लगाया आरोप।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर -पीरूमदारा क्षेत्र में एक युवक पर बहुसंख्यक समाज की एक लड़की के साथ विवाह करने के लिए दवाब बनाये जाने का आरोप नाबालिक और नाबालिग के परिजनों द्वारा लगाया गया है। परिजनों ने बताया कि मौसिम नामक युवक द्वारा उनकी लड़की को धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा है। फिर परिजनो ने इसकी शिकायत पिरूमदारा चौकी में की लेकिन उचित कार्यवाही ना होने पर आज परिजन और बजरंग दल के दर्जनों लोग रामनगर कोतवाली में पहुंचे। आपको बता दे कि उदयपुरी चोपड़ा निवासी मौशिम नामक युवक एक नाबालिग पर विवाह करने के लिए फोन पर दबाव बना रहा है। और विवाह न करने पर उसको जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली विभाग कार्यालय पर कांग्रेस का हल्ला बोल, स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती को लेकर जोरदार प्रदर्शन।

 

 

वही रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि परिजनों द्वारा एक तहरीर प्राप्त हुई है जिसको लेकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  "ताला तोड़कर उड़ाया लाखों का माल... लेकिन CCTV की नज़र से नहीं बच सके शातिर! पुलिस ने 48 घंटे में पलट दी पूरी बाज़ी"

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *