जनता दरबार में पहुंचे सांसद अजय भट्ट, सड़क से स्वास्थ्य तक की समस्याओं पर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

🔥 जनता दरबार में पहुंचे सांसद अजय भट्ट, सड़क से स्वास्थ्य तक की समस्याओं पर दिए त्वरित समाधान के निर्देश 🔥

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

हल्द्वानी। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री Ajay Bhatt ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर लोकसभा क्षेत्र से आए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने।

यह भी पढ़ें 👉  "ताला तोड़कर उड़ाया लाखों का माल... लेकिन CCTV की नज़र से नहीं बच सके शातिर! पुलिस ने 48 घंटे में पलट दी पूरी बाज़ी"

 

जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दे सांसद के समक्ष रखे। सांसद अजय भट्ट ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर अस्पताल में सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की जॉइनिंग शुरू, मरीजों को बेहतर इलाज की उम्मीद।

 

 

 

सांसद ने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर निरंतर कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एनआई एक्ट के लंबित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन।

 

 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 


ख़बर शेयर करें -