नैनीताल जिले में पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी — 20 नवम्बर को मतदान।

नैनीताल जिले में पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी — 20 नवम्बर को मतदान, 22 को मतगणना।

नैनीताल जिले में पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी — 20 नवम्बर को मतदान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल, 12 नवम्बर 2025 (सू.वि.)

जनपद नैनीताल में वर्ष 2025 के ग्राम पंचायत उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन विभाग के अनुसार, जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों पर उपचुनाव निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जल जनित बीमारी से हड़कंप, सांसद अजय भट्ट ने संभाला मोर्चा, विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात, लापरवाही मिलने पर दोषियों पर होगी कार्रवाई।

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 नवम्बर निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 15 नवम्बर को की जाएगी, जबकि 16 नवम्बर को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी और उसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव प्रतीक भी आवंटित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे, न्याय की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, रानीखेत रोड पर राज्य सरकार का पुतला फूंका, कांग्रेस नेताओं ने उठाए VIP और साक्ष्यों से जुड़े सवाल।

मतदान 20 नवम्बर 2025 को होगा तथा मतगणना 22 नवम्बर 2025 को संपन्न कराई जाएगी।

जनपद के विभिन्न विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 2268 रिक्त पदों पर यह उपचुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। विकासखंडवार रिक्त पदों का विवरण इस प्रकार है —

  • हल्द्वानी: 230

  • ओखलकांडा: 419

  • रामनगर: 201

  • बेतालघाट: 343

  • रामगढ़: 360

  • कोटाबाग: 204

  • भीमताल: 265

  • धारी: 246

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट परमिट बुकिंग प्रणाली सरल करने की मांग, नेचर गाइड एसोसिएशन ने पार्क वार्डन को सौंपा ज्ञापन।

इन सभी पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की दिशा में प्रशासनिक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।