25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। अब तक यात्रा के लिए 4.17 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं। चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे।

25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने दो माह पहले से पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की थी। 21 फरवरी से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण शुरू किया था। अब 15 मार्च से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण शुरू कर लिया गया।इस बार चारधाम यात्रा के लिए प्रदेश और राज्य के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया। इसमें पंजीकरण के लिए चार तरह से पंजीकरण की सुविधा दी है। इसमें वेबसाइट, मोबाइल एप, व्हाट्सएप और हेल्पलाइन पर कॉल के माध्यम से श्रद्धालु पंजीकरण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”