पीएमओ के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा और प्रधानमंत्री मोदी के सलाहकार अमित खरे आज पहुचेंगे उत्तराखंड।

पीएमओ के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा और प्रधानमंत्री मोदी के सलाहकार अमित खरे आज पहुचेंगे उत्तराखंड।

 

अमित नौटियाल  – संवाददाता

देहरादून

पीएमओ के दो अधिकारी दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं उत्तराखंड। अधिकारियों का फोकस केदारनाथ और बदरीनाथ में चल रहे प्रोजेक्ट्स को बारीकी से देखना है।पीएमओ के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा और प्रधानमंत्री मोदी के सलाहकार अमित खरे आज पहुचेंगे उत्तराखंडदोनों अधिकारी केदारनाथ और बदरीनाथ का करेंगे दौरा। जहां वे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों का लेंगे जायजा

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि पर सीएम धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।

 

ये दोनों ही पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट हैं।

दोनों ही अधिकारी बारीकी से धामों में चल रहे कार्य की देखेंगे प्रगति। प्रधानमंत्री मोदी लगातार केदारनाथ आपदा के बाद से ही केदारनाथ पुनर्निर्माण के कामों को बड़ी बारीकी से देख रहे हैं। दो दिवसीय दौरे के दौरान केदारनाथ में अब तक कितना काम हुआ है और बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत कितना काम शुरू हुआ है, इसको लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट तमाम विभाग सौंपेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी चोरी’ का खेल पड़ा भारी, पुलिस ने तीनों किरदारों को पकड़ा; दो चोरी की स्कूटी भी बरामद।

 

 

 

केदारनाथ में अब चौथे चरण का काम चल रहा है। उम्मीद है इस साल तक इसे पूरा कर लिया जायेगा।

बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत पहले चरण का काम शुरू हो गया है। इसके बाद जल्द ही बदरीनाथ धाम एक नए स्वरुप में आएगा नजर।