खेत में चारा लेने गईं महिला को, गुलदार ने बनाया अपना निवाला, महिला की मौत के बाद उसके घर में मचा कोहराम, क्षेत्र में दहशत का माहौल।

खेत में चारा लेने आई महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला,  महिला की मौत के बाद उसके घर में मचा कोहराम, क्षेत्र में दहशत का माहौल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

काशीपुर – उधमसिंह नगर जिले में सीमावर्ती क्षेत्र के गांव से जसपुर स्थित खेत में चारा लेने आई महिला को गुलदार ने निवाला बना लिया। महिला की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उत्तराखंड बॉर्डर से सटे पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के गांव मोहम्मदपुर राजौरी निवासी मुरारी सिंह की 45 वर्षीय पत्नी कमलेश देवी उत्तराखंड में अपने खेत पर घास काटने आयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का व्यापारियों को बड़ा भरोसा—उत्तराखंड में कारोबार बढ़ाइए, सरकार हर कदम पर साथ।

 

गुलदार के हमले से महिला की मौके पर ही मौत।

 

इस दौरान महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया, गुलदार का हमला इतना घातक था कि महिला की मौके पर मौत हो गई,  घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। गुलदार के हमले की सूचना पाकर मौके पर पुलिस बल पहुंच गया. इस दौरान मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों का कहना था कि गुलदार क्षेत्र में कई घटनाएं कर चुका है। इसके बावजूद वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रातभर चला ARTO का एक्शन, 170 वाहनों पर कार्रवाई, 22 वाहन किए सीज।

 

 

उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर वंदना वर्मा मौके पर पहुंचीं।

 

वहीं घटना की सूचना के बाद उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर वंदना वर्मा मौके पर पहुंचीं। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला उत्तराखंड में अपने खेत पर घास काटने आई थी। यहां गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद मौके पर काफी भीड़ भी जमा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास से पिथौरागढ़ की ऐतिहासिक हिलजात्रा महोत्सव को किया संबोधित

 

ग्रामीणों की मांग है गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए।

 

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जहां नियमानुसार आगे की कार्रवाी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी मुआवजे का प्रावधान है वो दिया जाएगा। ग्रामीणों की मांग है गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने कहा कि इस सम्बन्ध में वन विभाग से बातचीत की जाएगी और नियमानुसार जो भी कार्रवाई होगी, की जाएगी।

kj
tara