राजकुमार ठुकराल की भाजपा से छुट्टी पार्टी ने किया निष्कासित।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रुद्रपुर- भारतीय जनता पार्टी ने रुद्रपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड रहे बागी उम्मीदवार राजकुमार ठुकराल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। आपकों बता दें कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रुद्रपुर विधानसभा सीट से इस बार भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को टिकट दिया है।नाम की घोषणा नहीं होने तक बागी भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल अपने टिकट पक्का होने का दावा कर रहे थे। लेकिन उस समय उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई जब पार्टी ने शिव अरोरा को रुद्रपुर विधानसभा सीट से टिकट देने के फैसले पर अंतिम मुहर लगा दी। इससे खफा राजकुमार ठुकराल ने बगावत शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मे उमड़ा आस्था का महासैलाब, देश-विदेश से पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु,  किसी भी बैरियर पर नहीं रोके जा रहे भक्त, शटल सेवाओं से हो रहा सुगम आवागमन, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी की निगरानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद।

 

उन्होंने जमकर भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा पर ज़ुबानी बाण छोड़े यहां तक कि ठुकराल ने अपनी ही पार्टी पर पैसा लेकर शिव अरोरा को टिकट देने का आरोप लगा डाला। जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर रुद्रपुर विधानसभा सीट से चुनावी ताल ठोक दी। अंतिम समय तक भाजपा के आला नेताओं ने समझने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने एक नहीं मानी जिसके बाद आज पार्टी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता से निलंबित कर दिया है। वही दोनों उम्मीदवारों के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। पार्टी के इस फैसले के बाद बागी उम्मीदवार ठुकराल को एक और बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  NEET पुनर्परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का सख्त पहरा, 11 परीक्षा केंद्र सुरक्षा घेरे में।

 

माना जा रहा है कि अगर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उनकी हार हुई तो ठुकराल का राजनितिक इतिहास खत्म हो जाएगा। वही पार्टी के अन्य नेताओं के चेहरे इस फैसले के बाद खिले नजर आए। भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने कहा पार्टी ने गद्दारों को बेहतर सबक सिखाया है।जो व्यक्ति अपने ही संगठन के खिलाफ जहर उगले उसके साथ इसी तरह की कार्रवाई अच्छी बात है।

यह भी पढ़ें 👉  दाबका में समय से पहले पूरा हुआ लक्ष्य, पिछले वर्ष की तुलना में 19 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त। कोसी और दाबका नदियों में खनन सत्र 2025-26 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 34.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *