शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी, श्रद्धेया शैलदीदी से लिया आशीर्वाद।

शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी, श्रद्धेया शैलदीदी से लिया आशीर्वाद।

शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी, श्रद्धेया शैलदीदी से लिया आशीर्वाद।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हरिद्वार। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शांतिकुंज पहुंचकर गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने श्रद्धेया शैलदीदी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ, नामांकन वापसी में किसी ने नहीं लिया नाम वापस, 28 सितंबर को होगी आम सभा।

भेंट के दौरान आध्यात्मिक मूल्यों, सामाजिक सरोकारों तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर समाज में संस्कार, सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा के दरबार में पहुंचे सीएम धामी, देवभूमि की संस्कृति और विरासत के संरक्षण का दोहराया संकल्प।

कार्यक्रम में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, शांतिकुंज परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।