चुनाव व्यवस्था की समीक्षा: सीडीओ ने दिए नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश

चुनाव व्यवस्था की समीक्षा: सीडीओ ने दिए नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

स्थानीय नागर निकाय चुनाव से पूर्व व्यवस्थायें पूर्ण करें सभी नोडल अधिकारी- प्रभारी अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी
नगर निगम सभागार में नागर स्थानीय निकाय चुनाव 2024 की बैठक लेते हुये मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने बैठक में उपस्थित सभी नोडल अधिकारियों को समय रहते सारी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होेेंने कहा आयोग द्वारा समय-समय पर दिये गये दिशा निर्देशों का अनुपालन करना भी अनिवार्य है।

 

यह भी पढ़ें 👉  मौनी बाबा आश्रम को मिली 44 लाख की सौगात, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया धर्मशाला निर्माण का शिलान्यास

 

उन्होंने नोडल अधिकारी मतपेटियां को निर्देश दिये कि मतदान से पूर्व सभी मतपेटियों की मरम्मत एवं ग्रीसिंग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने नोडल अधिकारी परिवहन को निर्देश दिये कि मतदान पार्टियों हेतु वाहनों का अधिगृहण समय से करें। उन्होंनेे नोडल अधिकारी समाज कल्याण को निर्देश दिये कि जनपद के दिव्यांगजनों का समय से पूर्व चिन्हिकरण की कार्यवाही करें ताकि उन्हें मतदान केन्द्र तक वाहनों से लाया जा सके। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद में दिव्यांगजनों का चिन्हिकरण का कार्य प्रगति पर है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियां मातम में बदलीं! रामनगर में मौत बनकर दौड़ी कार, ऑटो को कई बार पलटाया, महिला की मौत, दूसरी जिंदगी और मौत से जूझ रही।

 

 

उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि चुनाव से पूर्व सभी व्यवस्थायें करना सुनिश्चित करें। श्री पाण्डे ने कहा समस्त नोडल अधिकारी आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करें साथ ही चुनाव को निष्पक्ष, शान्तिपूर्वक एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करने हेतु नोडल अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
उन्होंने नोडल अधिकारी बैरिकेटिंग टैंट व्यवस्था, नोडल अधिकारी खानपान, निर्वाचन कन्ट्रोल, प्रोटोकॉल, मतदान सामग्री, पोस्टल बैलेट, विद्युत, पेयजल, चिकित्सा, नोडल अधिकारी शिकायत प्रकोष्ठ आदि को निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  भगत सिंह कोश्यारी का पर्यटन कारोबारियों को संदेश, पर्यटकों को ऐसा अनुभव दें कि बार-बार रामनगर लौटने का बने मन।

बैठक में अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, पीआर चौहान,एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र, सीओ नितिन लोहनी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, जिला अर्थसंख्याधिकारी मुकेश सिंह नेगी, आरटीओ गुरदेव सिह के साथ ही जनपद स्तरीय समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित थे।