श्री रामा मंदिर में विराजमान श्री रामेश्वर महादेव का अद्भुत अलौकिक अर्धनारीश्वर रूप में भव्य शृंगार किया गया। 

ख़बर शेयर करें -

श्री रामा मंदिर में विराजमान श्री रामेश्वर महादेव का अद्भुत अलौकिक अर्धनारीश्वर रूप में भव्य शृंगार किया गया।

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

भगवान शिव के अति प्रिय सावन मास में टीम भगत शंकर के द्वारा लगातार द्वितीय सोमवार को भी श्री रामा मंदिर में विराजमान श्री रामेश्वर महादेव का अद्भुत अलौकिक अर्धनारीश्वर रूप में भव्य शृंगार किया गया। प्रथम आरती के पश्चात शाम 6:00 बजे महादेव के महाकाल के दर्शन भक्तों के लिए खोले गए साथ ही बाहर से आयी गायिका निशा अरोरा जी द्वारा भगवान शिव के भजनों का सुंदर गुणगान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज।

 

 

तथा अर्धनारीश्वर स्वरूप की झांसी तथा बाहुबली हनुमान जी की झांकी का मंचन भी मंदिर प्रांगण में बने विशाल मंच पर किया गया। अंत में भगवान शिव की महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम को विराम दिया गया। आज के कार्यक्रम में प्रसाद की सेवा श्री विनय जिंदल जी एवम फल प्रसाद को की सेवा श्री शिशिर मेहरोत्रा जी की रही।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*

 

इस कार्यक्रम में रामनगर के शिवभक्त बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं तथा टीम भगत शंकर द्वारा किये जा रहे कार्यक्रम के लिए टीम की सराहना कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि अब अगला श्रृंगार 21 अगस्त 2023 को किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में हनी अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल,शलभ मित्तल,ईशान अग्रवाल, अंकुर गोयल,अतुल अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, विकास अग्रवाल,दीपक अग्रवाल, मनु अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अंकित गर्ग,मनीष अग्रवाल,रुचिर अग्रवाल,रूपेश अग्रवाल, देवेश अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, पुनीत शर्मा आदि भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *