हल्द्वानी में अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ सख्ती, 10 हजार का चालान।

हल्द्वानी में अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ सख्ती, 10 हजार का चालान।
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ सख्ती, 10 हजार का चालान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


हल्द्वानी शहर में हाल ही में चौड़ी की गई सड़कों पर दोबारा फड़ और ठेले लगाकर किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार देर शाम अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आंगनबाड़ी योजनाओं की समीक्षा, एफआरएस से 100% राशन वितरण के निर्देश

यह अभियान महिला अस्पताल से लेकर नानक स्वीट्स तक, छोटी मंडी, बाजार की गलियों और मंगल पड़ाव क्षेत्र में संचालित किया गया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अतिक्रमण और गंदगी पाई गई, जिस पर नगर निगम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए ₹10,000 का चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के विज़न से बदली गांव की तस्वीर, भीमताल की “बाखली” बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का नया केंद्र।

नगर आयुक्त ने मौके पर ही चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि शहर की सफाई और यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रह सके।

 

यह भी पढ़ें 👉  *SSP NAINITAL डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस का बड़ा सुरक्षा ऑपरेशन, बकरीद पर जिलेभर में अभेद्य सुरक्षा* *अराजकता फैलाने वालों पर रहेगी सख्त कार्यवाही, पुलिस का बढ़ाया मनोबल*