मुख्यमंत्री ने किया युवा ऑल स्टार्स चैम्पियनशिप-2025 के समापन समारोह में प्रतिभाग, उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं कदम: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने किया युवा ऑल स्टार्स चैम्पियनशिप-2025 के समापन समारोह में प्रतिभाग, उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं कदम: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने किया युवा ऑल स्टार्स चैम्पियनशिप-2025 के समापन समारोह में प्रतिभाग, उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं कदम: मुख्यमंत्री

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को वंदना कटारिया इंडोर स्टेडियम, रोशनाबाद में उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित युवा ऑल स्टार्स चैम्पियनशिप-2025 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने स्टेडियम को एसी युक्त बनाने की घोषणा की और चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले समस्त खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कबड्डी भारत का प्राचीन खेल है, जिसमें स्फूर्ति, ताकत, धैर्य और टीम भावना का अद्वितीय संगम होता है। उन्होंने कहा कि जहां पहले कबड्डी को अपेक्षित सम्मान नहीं मिला, वहीं पिछले एक दशक में यह खेल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी सशक्त पहचान बनाने में सफल रहा है। प्रो-कबड्डी लीग जैसी प्रतियोगिताओं ने इस खेल को एक नई ऊंचाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के छोई स्थित रिजॉर्ट में 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, रिजॉर्ट ट्रेनी कर्मचारी हिरासत में, पर्यटकों की सुरक्षा पर उठे सवाल।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार इस चैम्पियनशिप का 100 से अधिक देशों में लाइव प्रसारण किया गया, जिससे उत्तराखंड के खिलाड़ियों को वैश्विक मंच मिला। उन्होंने स्थानीय खिलाड़ियों के लिए आयोजित 10 दिवसीय लीग की सराहना की और कहा कि उत्तराखंड अब “देवभूमि” के साथ “खेलभूमि” के रूप में भी स्थापित हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नगरपालिका के स्टोर से पशु बाजार तक अनियमितताओं का खुलासा, 28 लाख के टेंडर पर सवाल, ईओ का वेतन रोकने के निर्देश।

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में 517 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक स्टेडियम और 100 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल उपकरणों की उपलब्धता के साथ विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। हाल ही में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की सफलता इसका प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान लागू करने जा रही है, जिसके तहत प्रदेश के 8 शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित की जाएंगी। इनमें हर वर्ष 920 विश्व स्तरीय एथलीट्स और 1000 अन्य खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही हल्द्वानी में राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव के अंतिम दौर में मारपीट पर SSP NAINITAL का तत्काल एक्शन, MBPG कॉलेज हल्द्वानी में दो गुटों के बीच विवाद—02 युवक गिरफ्तार, अन्य अराजक तत्वों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी।

मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, आयोजकों और खेल प्रेमियों को बधाई देते हुए कहा कि हाल ही में राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 100 से अधिक पदक जीतकर इतिहास रचा, जिनमें दो पदक कबड्डी के थे। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तराखंड के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, विधायक मदन कौशिक, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और खिलाड़ी उपस्थित रहे।