हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डम्पर में लगी आग करंट लगने के कारण चालक की हुई मौत।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

बालाघाट जिले की वारासिवनी नगर पालिक के अंतर्गत आने वाले हिमाचल नगर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डम्पर में आग लग गयी। जिसके कारण डम्पर धू-धूकर जल गया और करंट लगने के कारण चालक की मौत हो गयी।ट आई शंकर सिंह चौहान से प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमालच नगर में उत्कर्ष आनंदम कालोनी में सुबह 8:00 बजे गिट्टी खाली करते समय 11 केव्ही लाइन के संपर्क में आने से डम्पर में आग गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  *जेल परिसर में वारदात से पहले ही पुलिस का वार* *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने समय रहते 03 आरोपियों को दबोचा* *जान से मारने की साजिश नाकाम, बड़ी घटना होने से पहले पुलिस ने कसा शिकंजा*

 

 

 

बिजली करंट लगने से डम्पर चालक राजू परते (उम्र 28 साल निवासी ग्राम कंजई) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हाईटेंशन विद्युत लाइन के समीप लापरवाही पूर्वक डंपर खाली करने के दौरान ये हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल से चोरी के लैपटॉप लेकर घूम रहे थे बेखौफ, रामनगर पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर।

 

 

 

दमकल कर्मियों ने सूचना मिलने पर तत्काल घटना स्थल में पहुंचकर आग पर काबू किया। चालक के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। बता दें, एसडीएम ने हिमाचल नगर कॉलोनी को अवैध करार करते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगा रखी थी। इसके बावजूद भी  कालोनी में निर्माण कार्य चल रहा है।

kj
tara