राजस्थान से घूमने आए पर्यटक, बच्ची के गुम हो जाने से हो गए थे परेशान,** नैनीताल पुलिस के सीपीयू कर्मियों ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लौटाई चेहरे की मुस्कान*

*राजस्थान से घूमने आए पर्यटक, बच्ची के गुम हो जाने से हो गए थे परेशान,** नैनीताल पुलिस के सीपीयू कर्मियों ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लौटाई चेहरे की मुस्कान*

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

दिनांक 07.01.2025 को रिक्शा स्टैंड मल्लीताल में पुलिस तथा सीपीयू कर्मी कर्त्तव्यपालन में तैनात थे।
तभी *एक व्यक्ति काफी घबराए हुए* उनके पास आए और *रुआंसी आवाज में बताया कि* वह अपने परिवार संग राजस्थान कोटा से घूमने आए है, भोटिया मार्केट गुरुद्वारे के सामने *हमारी 5 वर्षीय बच्ची हमसे बिछड़ गई जो अब नहीं मिल रही है।*

यह भी पढ़ें 👉  चरस की बड़ी खेप लेकर निकले थे दो तस्कर, काठगोदाम पुलिस-STF ने दबोचे।

 

 

मामले की संवेदनशीलता के दृष्टिगत ड्यूटी में तैनात *आरक्षी सुखदेव राणा कोतवाली मल्लीताल* तथा *सीपीयू कर्मी आरक्षी सुंदर सिंह, तथा आरक्षी ओसाद अहमद* द्वारा मामले की संवेदनशीलता के दृष्टिगत त्वरित कार्यवाही करते हुए डीसीआर को सूचित किया गया, तथा *देर न करते हुए बच्ची की खोजबीन हेतु अलग अलग दिशाओं में निकल पड़े।*

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की फोटो पर अश्लील कमेंट करना पड़ा भारी, फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाने वाला गिरफ्तार।

 

 

खोजबीन के दौरान पुलिस कर्मियों को *एक बच्ची रोती बिलखती हुई मालरोड पर मिली* जिसे रिक्शा स्टैंड मल्लीताल चौकी लाया गया।
पुलिस द्वारा *बच्ची के पिता को चौकी बुलाकर बाद तस्दीक बच्ची को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।*

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर हुड़दंग, गुंडागर्दी, मनमानी और अराजकता करने वालों पर SSP NAINITAL का शिकंजा।

 

 

 

*पुलिस/सीपीयू की त्वरित कार्यवाही से न सिर्फ एक परिवार को उनकी खोई हुई बच्ची मिली बल्कि एक अनहोनी को होने से पहले ही रोक लिया गया।*

*स्थानीय जनता व पर्यटकों सहित बच्ची के माता पिता द्वारा नैनीताल पुलिस की सराहना की गई।*