घर से बिना बताए निकले दो नाबालिग भवाली तिराहे से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा।

घर से बिना बताए निकले दो नाबालिग भवाली तिराहे से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा।

घर से बिना बताए निकले दो नाबालिग भवाली तिराहे से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

भवाली। घर से बिना बताए निकले दो नाबालिग बालकों को भवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोनों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  फिल्म ‘हनुमान अंश’ के अभिनेता शोभिनव सत्या ने कैंची धाम में टेका माथा, पुलिस व्यवस्था की सराहना।

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को कोतवाली भवाली में सूचना मिली कि रोहित किशोर, पुत्र राजेंद्र राम और करन कुमार, पुत्र विजेंद्र कुमार, दोनों निवासी ग्राम दीगोली, पोस्ट बड़ेछीना, जनपद अल्मोड़ा, बिना बताए घर से कहीं चले गए हैं।

 

 

सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाली भवाली ने तत्काल पुलिस टीम गठित की। टीम ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गुंडा एक्ट का शिकंजा, चार अराजक तत्व जिला बदर; 1 जनवरी से अब तक 94 पर कार्रवाई।

 

 

 

पुलिस टीम की तत्परता से दोनों नाबालिगों को भवाली तिराहे से सकुशल बरामद कर लिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों को कोतवाली भवाली लाया गया और उनके परिजनों को सूचना देकर थाने बुलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर: सीएम धामी।

 

 

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद करन कुमार को उसके पिता विजेंद्र कुमार तथा रोहित किशोर को उसकी बड़ी बहन आरती के सुपुर्द कर दिया गया।

दोनों नाबालिगों के सकुशल बरामद होने पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।