बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए आ रहे पिता पुत्री को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हादसे में दोनों की हुई मौत।

ख़बर शेयर करें -

बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए आ रहे पिता पुत्री को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हादसे में दोनों की हुई मौत।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

बेटी को सीईटी की परीक्षा दिलाने के लिए भिवानी आ रहे एक बाइक सवार पिता उसकी बेटी की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।मामला शनिवार सुबह साढ़े 6 बजे का है।

यह भी पढ़ें 👉  चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक, तलाशी में मिला अवैध चाकू।

 

 

 

पुलिस को दिए बयान में मृतक के बड़े भाई रामनिवास ने बताया कि उसका छोटा भाई मदनलाल खेतीबाड़ी का कार्य करता था और उसके दो बच्चे है। बड़ा बेटा शुभम कौशिक और छोटी बेटी प्रीति। शनिवार को वह अपनी बेटी प्रीति को सीईटी की परीक्षा दिलाने के लिए सिवानी लेकर जा रहा था। इसके चलते वह भिवानी आ रहा था। जिसका गांव लोहानी के पास जूई नहर की पुलिया पर किसी अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के ऊपर से दोनों बाप-बेटी सड़क के किनारे जा गिरे। हादसे में बाइक भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को भिवानी के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 लाइव आकर आत्महत्या की धमकी देने वाली ज्योति अधिकारी काठगोदाम जंगल से सकुशल बरामद — सोशल मीडिया पर चर्चा, क्या फॉलोवर बढ़ाने या पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश?

 

 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सदर थाना के जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि मृतक के बड़े भाई रामनिवास की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बाप-बेटी के शवों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनाें के हवाले कर दिए है।