वैगनआर कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराई हादसे में तीन दोस्तों की हुई मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक वैगनआर कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई, दर्दनाक हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, शामली के कैराना इलाके में बुधवार रात वैगनआर सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौत गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार रात करीब 12 बजे कांधला रोड पर ऊंचा गांव के पास वैगनआर सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  मेला शुरू होने से पहले मैदान में उतरे आईजी और एसएसपी, कैंची धाम की हर व्यवस्था पर पैनी नजर"

 

वैगनआर में सवार तीन दोस्तों आदिल पुत्र महबूब, सादिक पुत्र फरीद, टोनी उर्फ शोएब पुत्र महमूद निवासी मोहल्ला रायजादगान कांधला की मौत हो गई। जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *